Search

 
 
 

National News : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली कॉकरोच पार्टी के अभियान पर 5.70 लाख हस्ताक्षर

नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा मांगे वाली कॉकरोच जनता पार्टी के अभियान को अब तक 5.70 लाख लोगों का समर्थन मिल गया है. पार्टी ने 22 मई को डिजिटल हस्ताक्षर अभियान शुरू किया था. सिर्फ 22 घंटे में ही इस पर 5.70 लाख लोगों ने डिजिटल हस्ताक्षर कर दिया है. कॉकरोच पार्टी की वजह से केंद्र और राज्य सरकारें हिली हुई है.
 

Lagatar Desk :  नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा मांगे वाली कॉकरोच जनता पार्टी के अभियान को अब तक 5.70 लाख लोगों का समर्थन मिल गया है. पार्टी ने 22 मई को डिजिटल हस्ताक्षर अभियान शुरू किया था. सिर्फ 22 घंटे में ही इस पर 5.70 लाख लोगों ने डिजिटल हस्ताक्षर कर दिया है. कॉकरोच पार्टी की वजह से केंद्र और राज्य सरकारें हिली हुई है. 

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर बनी इस पार्टी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. इंस्टाग्राम पर इसके 21 मिलियन (2.1 करोड़) के पार फॉलोअर्स हैं. कॉकरोच आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहा है. दिल्ली समेत कई जगहों पर लोग कॉकरोच बन कर सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं. 

 

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पिछले दिनों एक मौखिक टिप्पणी की थी, जिसमें कथित रूप से उन्होंने कहा था कि जो लोग किसी क्षेत्र में सफल नहीं होते, बेरोजगार हैं, वह पत्रकार व एक्टिविस्ट बन जाते हैं और सिस्टम में बैठे लोगों को निशाना बनाते हैं.  उन्होंने बेरोजगारों की तूलना कॉकरोच से की थी.

 

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की इस टिप्पणी की देश भर में निंदा हुई. इसके बाद उन्होंने सफाई दी कि उनकी टिप्पणी को मिसकोट किया गया. इस घटना के बाद ही कॉकरोच को लेकर मीम्स बनने लगे थे. मजाक-मजाक में ही दीपक नामक युवक ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी बना दी, जिसे जबरदस्त समर्थन मिला.

 

हालांकि केंद्र सरकार ने इसके ट्विटर अकाउंट (एक्स) को बंद करा दिया, जिसके बाद से यह और तेजी से फैलने लगा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही