Search

 
 
 

National News : मनाली से लेकर नैनीताल तक पर्यटकों की भीड़, सड़कों पर लंबा जाम, रेंग रही गाड़ियां

उत्तर भारत के कई शहर इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कई जगहों पर तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. इसका असर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर साफ दिखाई दे रहा है.
 
  • गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों की ओर उमड़ रही भीड़
  • पर्यटन स्थलों और चारधाम मार्गों पर लंबा जाम

Lagatar Desk :  उत्तर भारत के कई शहर इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कई जगहों पर तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. इसका असर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर साफ दिखाई दे रहा है.

 

हिमाचल प्रदेश के मनाली, रोहतांग और शिंकुला दर्रे में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. वहीं उत्तराखंड के नैनीताल, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली और जोशीमठ में भी सैलानियों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है. ऐसे में सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है और गाड़ियां रेंग रही है.

 

Uploaded Image

रोहतांग पहुंचने में लग रहे 7 से 8 घंटे

मनाली-रोहतांग मार्ग पर पर्यटकों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि लोगों को 50 किलोमीटर की दूसरी तय करने में 7 से 8 घंटे लग जा रहे हैं.  स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्किंग की कमी और सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से ट्रैफिक समस्या और बढ़ रही है.

 

नैनीताल में होटल फुल, बोटिंग के लिए लंबी कतारें

नैनीताल में भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. नैनी झील में बोटिंग के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. शहर के होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे लगभग पूरी तरह बुक हैं. पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद कारोबार में इतनी रौनक देखने को मिल रही है. हालांकि बढ़ती भीड़ के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी हुई है.

 

Uploaded Image

कैंचीधाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

बाबा नीम करौली महाराज के प्रसिद्ध कैंचीधाम में भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. आने वाले दिनों में स्थापना दिवस समारोह को देखते हुए यहां भीड़ और बढ़ने की संभावना है.  प्रशासन सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर नजर बनाए हुए है. 

 

चारधाम में यात्रियों की संख्या 24 लाख पार

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे शबाब पर है. बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है. इसके कारण जोशीमठ और आसपास के इलाकों में 15 से 20 किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा है. कई यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है.

 

 बारिश और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है.  बद्रीनाथ धाम में अब तक 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. जबकि चारधाम यात्रा में कुल यात्रियों की संख्या 24 लाख के पार पहुंच गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही