Search

 
 
 

National News : डिजिटल अरेस्ट मामले में दो गिरफ्तार, ठगी के लिए बनाई थी सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट

सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट की जांच के दौरान देश के 16 राज्यों में छापा मारा. इस दौरान दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही ठगी के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरह बनाये गये फर्जी वेब साइट का पता चला. साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किये गये बैंक खातों से दो करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत भी मिले हैं.
 

Ranchi :  सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट की जांच के दौरान देश के 16 राज्यों में छापा मारा. इस दौरान दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही ठगी के लिए बनाई गई सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट का भी पता चला है. साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किये गये बैंक खातों से दो करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत भी मिले हैं.

 

सीबीआई ने साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी अपने अभियान के तहत आज डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों में 16 राज्यों में छापा मारा. सीबीआई ने ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटर, मणिपुर, असम, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, तामिलनाडू और दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट से जुड़े अपराधियों के 80 ठिकानों पर छापेमारी की.

 

छापेमारी के दौरान मिले सबूत के आधार पर चेन्नई और कोलकाता से एक-एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों द्वारा बनाये गये शेल कंपनियों के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा दो करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग किये जाने के सबूत मिले हैं. 

 

सीबीआई द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान साइबर अपराधियों द्वारा बनाया गया एक वेबसाइट मिला है. इस वेबसाइट को बिलकुल सुप्रीम कोर्ट की असली वेबसाइट की तरह बनाया गया है. इसका इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट के दौरान फर्जी आदेश बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने की आशंका है. छापेमारी के दौरान विभिन्न ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. इसमें विदेशी नागरिकों से की गयी ठगी से संबंधित सूचनाएं हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही