Search

 
 
 

झारखंड समेत देशभर में ड्रग्स के खात्मे की मुहिम, जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए NCB का स्पेशल ड्राइव

झारखंड सहित देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. एनसीबी मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 26 जून से 10 जुलाई तक देशव्यापी स्पेशल डिस्पोजल ड्राइव चलाया जाएगा.
 

Ranchi :  झारखंड सहित देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. एनसीबी मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 26 जून से 10 जुलाई तक देशव्यापी स्पेशल डिस्पोजल ड्राइव चलाया जाएगा. 

 

इस दौरान विभिन्न एजेंसियों द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों, साइकोट्रॉपिक पदार्थों और नियंत्रित रसायनों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा.

 

 

एनसीबी ने झारखंड सहित सभी राज्यों की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और अपने जोनल कार्यालयों को निर्देश दिया है कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. साथ ही 15 जून 2026 तक निस्तारण के लिए प्रस्तावित मादक पदार्थों का पूरा ब्योरा एनसीबी मुख्यालय को भेजने को कहा गया है.

 

इस विशेष अभियान में अफीम, हेरोइन, गांजा, चरस, कोकीन, एमडीएमए, एलएसडी, फेंटेनिल, केटामाइन, मॉर्फिन समेत अन्य मादक पदार्थों और नियंत्रित रसायनों को शामिल किया गया है. इनकी मात्रा का विवरण भी संबंधित एजेंसियों से मांगा गया है.

 

एनसीबी के अनुसार, यह अभियान केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश और एपेक्स एनकॉर्ड (NCORD) बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप चलाया जा रहा है, ताकि वर्षों से लंबित जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध और सुरक्षित निस्तारण हो सके. इसके लिए सभी राज्यों और एनसीबी के जोनल निदेशालयों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही