Search

 
 
 

नवादा : बेटे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बेटे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता सड़क हादसे का शिकार हो गए.
 

Nawada : जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बेटे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता सड़क हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.जानकारी के मुताबिक, हादसा अकबरपुर प्रखंड के पैजुना गांव के पास हुआ.

 

तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार विपिन प्रसाद (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. विपिन प्रसाद रजौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के निवासी थे और पेशे से किसान थे.

 

बताया गया है कि विपिन प्रसाद अपने बड़े बेटे की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे. उनका बड़ा बेटा 24 फरवरी को शादी करने वाला था. पूरे घर में उत्साह का माहौल था, वहीं मंझले बेटे ने हाल ही में बिहार पुलिस का फिजिकल टेस्ट पास किया था.

 

पिता की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही अकबरपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने डंपर ट्रक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की जांच जारी है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही