Search

 
 
 

Nawada News: चालान काटने पर पुलिस व बाइक सवारों के बीच बहस, वीडियो वायरल

Nawada: नवादा के प्रजातंत्र चौक पर मंगलवार रात को वाहन जांच अभियान के दौरान चालान काटने पर पुलिस और बाइक सवार के बीच विवाद हुआ.
 

Nawada: नवादा के प्रजातंत्र चौक पर मंगलवार रात को वाहन जांच अभियान के दौरान चालान काटने पर पुलिस और बाइक सवार के बीच विवाद हुआ. बात इतनी बढ़ गई कि दोनो के बीच धक्का मुक्की होने लगी. जिसे देख वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है. 

 

जानकारी के अनुसार प्रजातंत्र चौक पर मंगलवार को पुलिस जांच अभियान चला रही थी. जांच अभियान के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान एक वाहन को रोका गया और पेपर मांगा गया. लेकिन वह गाड़ी का कागज नहीं दिखा पाया. ऐसे में पुलिस ने चालान काटा. इसको लेकर पुलिस और युवकों के बीच बहस शुरू हो गई, जिससे माहौल काफी बिगड़ गया और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बहस इतनी बढ़ गई की मारपीट जैसी स्थिति बन गई. स्थिति को देखकर लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.पुलिस अधिकारियों का कहना कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. घटना के असली कारण और वीडियो की सच्चाई का पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना के वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही