Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Nawada News : माता-पिता का झगड़ा शांत कराने गए बच्चे की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पिता फऱार

बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कादिरगंज थाना क्षेत्र के अंदर बाजार मोहल्ले में माता-पिता का झगड़ा शांत कराने गए छह वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता सुधीर गोस्वामी फरार हो गया है. मृत बच्चे की पहचान आजाद कुमार के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
बिहार की खबरें

Lagatar Desk :  बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कादिरगंज थाना क्षेत्र के अंदर बाजार मोहल्ले में माता-पिता का झगड़ा शांत कराने गए छह वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता सुधीर गोस्वामी फरार हो गया है. मृत बच्चे की पहचान आजाद कुमार के रूप में हुई है.   

 

पिता को शांत कराने की कोशिश कर रहा था बच्चा

जानकारी के मुताबिक, सुधीर गोस्वामी अपने बेटे को सोमवार की सुबह बाजार लेकर गया था और खाना खिलाकर घर लौटा था. इसके बाद सुबह करीब 10:30 बजे सुधीर गोस्वामी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई.

 

माता-पिता का झगड़ा देख आजाद अपनी मां के पास पहुंचा और पिता को शांत कराने की कोशिश करने लगा. आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर सुधीर ने बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई.

 

परिजन और आसपास के लोग घायल बच्चे को तुरंत नवादा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन गहरे सदमे में हैं. घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है.  

आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद की बात सामने आई

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुधीर गोस्वामी और उसकी पत्नी गांव-गांव घूमकर सिंदूर, टिकली और महिलाओं के श्रृंगार का सामान बेचते थे. बताया जा रहा है कि आर्थिक परेशानियों के कारण घर में अक्सर तनाव रहता था. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पति-पत्नी के बीच आपसी शक को लेकर भी विवाद होता था. हालांकि पुलिस ने फिलहाल इन दावों की पुष्टि नहीं की है.

 

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए जरूरी साक्ष्य

इधर घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी.  फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है.  हालांकि घटना की असली वजह आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगी. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले के हर पहलू की गहन जांच जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही