Search

Palamu : नहाने के दौरान नहर में डूबने से वृद्ध की मौत

जानकारी के अनुसार, खेदरु चौहान सुबह घर के पास स्थित नहर में नहाने गए थे. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए. जब तक आसपास के लोग उन्हें बाहर निकालते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :  जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित बीरधवर गांव में मंगलवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां नहर में नहाने के दौरान डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान खेदरु चौहान (60) के रूप में हुई है.  घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, खेदरु चौहान सुबह घर के पास स्थित नहर में नहाने गए थे. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए. जब तक आसपास के लोग उन्हें बाहर निकालते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इधर खेदरु चौहान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही