Search

 
 
 

Ranchi : राहे में युवक का शव बरामद, गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले

जिले के राहे थाना क्षेत्र स्थित पारमडीह टुंगरीटोला गांव के समीप मंगलवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है. जारागोड़ा इलाके में स्थित चट्टान पर मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है.  युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  जिले के राहे थाना क्षेत्र स्थित पारमडीह टुंगरीटोला गांव के समीप मंगलवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है. जारागोड़ा इलाके में स्थित चट्टान पर मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है.  युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने चट्टान पर एक युवक का शव पड़ा देखा. शव मिलने की खबर सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. 

 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. साथ ही युवक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है. मृतक के दाहिने हाथ पर 'K M' लिखा हुआ है, जिससे पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है.  खबर लिखे जाने तक शव की पहचान अभी नहीं हो सकी थी. हालांकि बताया जा रहा है कि वह अनगड़ा क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही