Search

 
 
 

Nawada News: जुडियो की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी

Nawada: भागलपुर में जुडियो की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी की गई. पुलिस ने शेखपुर में छापेमारी कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Nawada: भागलपुर में जुडियो की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी की गई. पुलिस ने शेखपुर में छापेमारी कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान आशीष राज, त्रिभुवन भास्कर व कृष्णकांत के रूप में हुई है. उनके पास से 6 मोबाइल फोन भी बरामाद किए गए है.

 


जानकारी के अनुसार,  भागलपुर में महिला व्यवसायी को जुडियो की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर युवकों ने  48 लाख रूपये की ठगी की है. जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस में की. शिकायत के बाद छापामारी शुरू कर दी गई. छापामारी के दौरान जमुई और शेखपुरा जिले से तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही 6 मोबाईल फोन बरामद किए गए. जिसमें ठगी के कई डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं.

 


इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक साइबर ठगी से जुड़े अन्य सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस के पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि तीनों युवक बायजूस की फ्रेंचाइजी  दिलाने के नाम पर ठगी की बड़ी योजना बना रहे थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही