Search

 
 
 

Nawada News:  ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान, जताई हादसे की आशंका

Nawada : जिले के अकबरपुर क्षेत्र में गावं से गुजरने वाली सड़क पर ओवरलोड वाहनों से दुर्घटना की आशंका बढ़ती जा रही है.
 
  • प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
Nawada : जिले के अकबरपुर क्षेत्र में गावं से गुजरने वाली सड़क पर ओवरलोड वाहनों से दुर्घटना की आशंका बढ़ती जा रही है.गोपालपुर मोड़ से गोविंदपुर जाने वाले मार्गों पर ट्रक-हाइवा और बालू, गिट्टी व कोयला लदे वाहनों की आवाजाही से लोग परेशान हैं. इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
 
जानकारी के अनुसार,  इन क्षेत्रों में क्षमता से अधिक बालू, गिट्टी और कोयला लदे वाहनों के चलने से हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है. लोगों का कहना है कि इस रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं. 
वहीं छोटे वाहन भी यहां से गुजरते हैं, जिससे हमेशा हादसा होने का खतरा बना रहता है. गावं वालो ने यह भी बताया कि इस मार्ग पर पहले भी ओवरलोड वाहनों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. 
प्रशासन समय-समय पर जांच अभियान चला कर इन वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूलती है. इसके बावजूद चालकों में कोई डर नहीं है. ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है.  
इस मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने कहा है कि क्षमता से अधिक सामान ले जाने  वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. कई गाड़ियां पकड़ी गई है और कुछ पर जुर्माना भी लगाया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही