Search

 
 
 

सारंडा में सुरक्षाबलों की घेराबंदी, 3 दिनों से भूखे-प्यासे जंगल में भटक रहे नक्सली

सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे सघन सर्च ऑपरेशन के बीच नक्सलियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, जंगल के चारो ओर घेराबंदी होने के कारण नक्सली पिछले तीन दिनों से जंगल में पर्याप्त भोजन और पानी के बिना छिपे हैं.
 
  • सुरक्षित ठिकाने की तलाश में नक्सली

Chaibasa : सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे सघन सर्च ऑपरेशन के बीच नक्सलियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, जंगल के चारो ओर घेराबंदी होने के कारण नक्सली पिछले तीन दिनों से जंगल में पर्याप्त भोजन और पानी के बिना छिपे हैं.

 

 

सूत्रों का यह भी कहना है कि नक्सली जंगल से निकलने के लिए किसी सुरक्षित रास्ते की तलाश में इधर-इधर भटक रहे हैं. बताया जा रहा है कि पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा इलाके में सुरक्षा बलों ने संभावित सभी मार्गों को सील कर दिया है.

 

 

लगातार दबाव और भीषण गर्मी के चलते नक्सलियों की स्थिति बेहद कठिन हो गई है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नक्सली बिना खाना-पानी के ज्यादा दिन तक नहीं टिके पाएंगे. सूत्रों का दावा है कि घेराबंदी जारी रही तो आने वाले दिनों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिल सकती है. वहीं नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही