Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NCERT ने न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय पर मांगी माफी, आज सुप्रीम कोर्ट में होनी है सुनवाई

सामाजिक विज्ञान की कक्षा आठवीं की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े चैप्टर को लेकर उठे विवाद के बाद NCERT ने अपने एक्स हैंडल पर प्रेस रिलीज जारी कर माफी मांगी है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  सामाजिक विज्ञान की कक्षा आठवीं की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े चैप्टर को लेकर उठे विवाद के बाद NCERT ने अपने एक्स हैंडल पर प्रेस रिलीज जारी कर माफी मांगी है. 

 

परिषद ने स्पष्ट किया कि नई किताबों का उद्देश्य छात्रों को संविधान, लोकतंत्र और संस्थाओं के बारे में सही और संतुलित जानकारी देना है, न कि किसी संवैधानिक संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाना.

 

एनसीईआरटी ने माना है कि कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज की खोज’ के अध्याय 4 “हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका”  में अनजाने में कुछ अनुचित सामग्री और निर्णय संबंधी त्रुटियां शामिल हो गईं. परिषद ने कहा कि यह गलती जानबूझकर नहीं की गई और इसके लिए खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी.

 

परिषद ने दोहराया कि वह सुप्रीम कोर्ट सहित पूरी न्यायपालिका का सम्मान करती है और उसे संविधान व मौलिक अधिकारों का संरक्षक मानती है. एनसीईआरटी ने संबंधित अध्याय को उचित प्राधिकारी से परामर्श के बाद दोबारा लिखने और संशोधित पुस्तक शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत में छात्रों को उपलब्ध कराने की बात कही है. 

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने लिया है स्वत: संज्ञान

इधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और आज इस पर सुनवाई होनी है. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस पर नाराजगी जताते हुए टिप्पणी की कि आठवीं कक्षा के छात्रों को न्यायपालिका में भ्रष्टाचार जैसे विषय पढ़ाना संस्थान की गरिमा के खिलाफ है और इससे गलत संदेश जा सकता है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही