Ranchi: मंगलवार को एनडीए की बैठक में कई विक्षुब्ध नेता नहीं पहुंचे थे. भाजपा ने 5 सीटिंग सांसदों का टिकट काटा है. उनमें से सिर्फ तीन ही बैठक में पहुंचे. दो सांसद नहीं आये. दुमका सांसद सुनील सोरेन बैठक में नहीं थे.भाजपा ने उन्हें पहले दुमका से टिकट दिया था, फिर बाद में उनसे टिकट वापस लेकर सीता सोरेन को दिया गया है. वहीं हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा भी बैठक में नहीं थे. भाजपा ने उनका भी टिकट काटकर मनीष जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है. वहीं धनबाद सांसद पीएन सिंह, चतरा सांसद सुनील सिंह और लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत भारी मन से बैठक में शामिल हुए थे.
कमीशन को एक अहंकारी राजा के सामने राष्ट्रपति के बंधे हाथ नहीं दिख रहे- सुप्रियो
: फर्जी चेक बना 36 लाख का चूना लगाने वाले पिता-पुत्र को 3 साल की कैद समेत कोर्ट की 3 खबरें
भाजपा का सिपाही हूं, दूसरे दल में जाने का सवाल ही नहीं- राज पलिवार
पूर्व मंत्री राज पलिवार भी एनडीए की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. बीते दिनों उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि वे भाजपा के सिपाही हैं. कांग्रेस या झामुमो में जाने का कोई सवाल ही नहीं है. वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ सोशल मीडिया पर हुई तकरार के मामले पर उन्होंने कहा कि वह वाकया होली के माहौल में हुआ था. वैसे सबकुछ नार्मल है. इसे पढ़ें- इलेक्शन">https://lagatar.in/election-commission-does-not-see-the-presidents-hands-tied-in-front-of-an-arrogant-king-supriyo/">इलेक्शनकमीशन को एक अहंकारी राजा के सामने राष्ट्रपति के बंधे हाथ नहीं दिख रहे- सुप्रियो
मैं पहचान की मोहताज नहीं- सीता सोरेन
दुमका से लोकसभा की उम्मीदवार सीता सोरेन भी बैठक में शामिल होने पार्टी कार्यालय पहुंची. उन्होंने कहा की दुमका में एकतरफा मुकाबला है. दुमका की जनता सीता सोरेन (कमल छाप) को पहचानती है ना कि तीर-धनुष(JMM) को. मैं पहचान की मोहताज नहीं हूं. मैंने क्षेत्र में विकास का काम किया है.धनबाद से चुनाव लड़ें सरयू, स्वागत है- ढुल्लू महतो
धनबाद से भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने कहा कि अगर शरीर आए धनबाद से चुनाव लड़ते हैं तो उनका स्वागत करेंगे. जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर एक चुनौती को सामना करते हुए सरकार चलाया है. मैं भी भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं. हर चुनौती स्वीकार है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-years-imprisonment-to-father-and-son-who-defrauded-rs-36-lakh-by-making-fake-cheque-3-court-news-including/">धनबाद: फर्जी चेक बना 36 लाख का चूना लगाने वाले पिता-पुत्र को 3 साल की कैद समेत कोर्ट की 3 खबरें
Leave a Comment