Search

 
 
 

एनडीए सांसदों ने मकर द्वार तक मार्च किया, झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल-प्रियंका को घेरा

छात्र आंदोलन के मुद्दे पर आज मंगलवार को एनडीए सांसदों ने संसद के मकर द्वार तक मार्च किया. कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. सांसदों ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं. आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है.
 

NewDelhi : छात्र आंदोलन के मुद्दे पर आज मंगलवार को एनडीए सांसदों ने संसद के मकर द्वार तक मार्च किया. कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. सांसदों ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं. आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है.

 

 

झारखंड में छात्रों के मुद्दे को लेकर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर हल्ला बोला. भाजपा सांसदों ने पूछा कि आप झारखंड क्यों नहीं गयी?  कहा कि झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर आप क्यों नहीं बोल रही हैं? उन्होंने प्रियंका गांधी से झारखंड में छात्रों के साथ हुई पुलिस की कार्रवाई को लेकर रुख स्पष्ट करने की मांग की.

 

इसके अलावा दिल्ली के भाजपा  सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, संसद में अमित शाह जवाब देंगे. तंज कसा कि राहुल गांधी भागना मत.श्री तिवारी ने झारखंड में छात्रों के साथ हुई कथित कार्रवाई का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला.  कहा कि झारखंड में छात्रों पर इतनी बर्बरता हुई है, राहुल गांधी जवाब दे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही