Ranchi News : स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और आपदा के समय बचाव व्यवस्था को लेकर National Disaster Management Authority (NDMA) ने संज्ञान लिया है. सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति शर्मा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को NDMA ने महत्वपूर्ण माना है.
इसे भी पढ़ें...
दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूलों में हुई घटनाओं के बाद ज्योति शर्मा ने स्कूलों में Disaster Management को मजबूत करने की मांग की थी. प्रस्ताव में कहा गया है कि हर स्कूल में Emergency Evacuation Plan होना चाहिए, ताकि आग, भूकंप या किसी अन्य आपदा की स्थिति में बच्चों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.
प्रस्ताव में स्कूलों में साल में कम से कम दो बार Mock Drill कराने की मांग की गई है. इसके साथ ही शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों को CPR, BLS और AED की Training देने का सुझाव दिया गया है. इसका उद्देश्य आपात स्थिति में बच्चों को तुरंत प्राथमिक मदद उपलब्ध कराना है.
ज्योति शर्मा ने देशभर के स्कूलों के लिए एक National Disaster Safety Framework बनाने की भी मांग की है. इसमें आपदा के समय स्कूलों में अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था, Evacuation Plan, Training और Mock Drill के लिए जरूरी दिशा-निर्देश शामिल करने का प्रस्ताव है.
NDMA ने इस प्रस्ताव को आगे की विचार और उचित कार्रवाई के लिए शिक्षा मंत्रालय के पास भेज दिया है. अब शिक्षा मंत्रालय स्तर पर स्कूलों में आपदा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

