Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची एयरपोर्ट पर NDRF ने किया CBRN आपदा से निपटने का अभ्यास

बिरसा मुंडा हवाईअड्डा, रांची में चल रहे तीन दिवसीय CBRN (Chemical, Biological, Radiological and Nuclear) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज National Disaster Response Force (NDRF) की टीम द्वारा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : बिरसा मुंडा हवाईअड्डा, रांची में चल रहे तीन दिवसीय CBRN (Chemical, Biological, Radiological and Nuclear) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज National Disaster Response Force (NDRF) की टीम द्वारा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया. 

 

इस अभ्यास का उद्देश्य किसी संभावित CBRN आपदा की स्थिति में हवाईअड्डा प्रबंधन और विभिन्न एजेंसियों की तैयारी, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण करना था.

Uploaded Image

मॉक अभ्यास के दौरान आपदा की एक काल्पनिक स्थिति तैयार कर उससे निपटने की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया. इसमें यह दिखाया गया कि रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल या परमाणु खतरे की स्थिति में किस तरह त्वरित कार्रवाई की जाएगी और लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी.

 

अभ्यास में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ National Disaster Response Force, CISF, एयरलाइंस कंपनियों और अन्य संबंधित एजेंसियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. इस दौरान आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, राहत और बचाव कार्यों तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की कार्यप्रणाली का अभ्यास किया गया.

 

अधिकारियों के अनुसार इस तरह के प्रशिक्षण और मॉक अभ्यास से किसी भी आपात स्थिति में बेहतर तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में मदद मिलती है. इससे हवाईअड्डा परिसर में कार्यरत सभी एजेंसियों के बीच समन्वय और दक्षता भी बढ़ती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही