Search

 
 
 

नीना गुप्ता ने प्रेग्नेंसी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी,बोली- बधाई हो जैसी कोई बात नहीं

बॉलीवुड में नए शादीशुदा जोड़ो को लेकर प्रेग्नेंसी की अफवाहें आम हैं, लेकिन इस बार मामला 66 साल की  नीना गुप्ता से जुड़ा. हाल ही में उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ीं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड में नए शादीशुदा जोड़ो को लेकर प्रेग्नेंसी की अफवाहें आम हैं, लेकिन इस बार मामला 66 साल की  नीना गुप्ता से जुड़ा. हाल ही में उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ीं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

 

रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन पार्टी से शुरू हुई अफवाहें


नीना गुप्ता हाल ही में विजय देवरकोंडा और  रश्मिका मंदाना की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुई थीं. पार्टी में उनके साथ उनके पति विवेक मेहरा भी थे. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने दावा किया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट दिख रही हैं.

 

नीना ने इन अफवाहों पर बात करते हुए कहा, बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है. मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. सच तो यह है कि साड़ी का मटीरियल थोड़ा मोटा था और इसी वजह से मैं इवेंट में थोड़ी मोटी लग रही थी.

 

 

मजाकिया अंदाज में दी प्रतिक्रिया


नीना ने कहा कि इस उम्र में उनके प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही सारी अटकलें उन्हें अच्छी लग रही हैं. उन्होंने कहा, ये दिखाता है कि हम एक राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहे हैं. इन खबरों को सुनकर मुझे हंसी आती है और ये बदलते समाज के नजरिए को भी दिखाती हैं.

 

नीना गुप्ता की निजी जिंदगी और परिवार


नीना गुप्ता ने अपने जीवन में हमेशा ही बेबाक फैसले लिए हैं. 1980 के दशक में वह वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं. इस दौरान वह प्रेग्नेंट हुईं और बिना शादी के ही अपने बच्चे को जन्म दिया. उनकी बेटी मसाबा गुप्ता आज फेमस फैशन डिजाइनर हैं.अब नीना गुप्ता नानी भी बन चुकी हैं. मसाबा और उनके पति सत्यदीप मिश्रा को 11 अक्टूबर 2024 को एक बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने मतारा रखा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही