Search

 
 
 

रामगढ़ जिले में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हो गया. जिला उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी.
 

Ramgarh: रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हो गया. जिला उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी.

 

परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का अवलोकन किया.

 

उपायुक्त ने परीक्षा संपन्न होने के पश्चात कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखना थी, जिसे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के आपसी समन्वय से सफलतापूर्वक पूरा किया. परीक्षा केंद्रों के बाहर भी विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही. यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के कारण परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा. इस दौरान जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी भी मुस्तैद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही