Ranchi : झारखंड में NEET MDS एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क, काउंसलिंग फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नियम जारी कर दिए गए हैं. 20 सितंबर तक होने वाली काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है.
ऑल इंडिया उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है. झारखंड की SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. वहीं ऑल इंडिया उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग फीस 2,000 रुपये और झारखंड की SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए 1,200 रुपये तय की गई है.
सरकारी संस्थान के लिए UR और EWS उम्मीदवारों को 30,000 रुपये और SC, ST, OBC व PWD उम्मीदवारों को 15,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट करने होंगे. निजी मेडिकल कॉलेज के लिए 2 लाख रुपये और निजी डेंटल कॉलेज के लिए 1 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट रखा गया है.
इसे भी पढ़ें
अगर अभ्यर्थी सरकारी और निजी दोनों संस्थानों के विकल्प में शामिल होता है, तो मेडिकल कॉलेज के लिए 2 लाख रुपये और डेंटल कॉलेज के लिए 1 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा. Stray/Mop-up Round के लिए 50,000 रुपये सिक्योरिटी मनी तय है.
नियम के अनुसार, दूसरे राउंड या उसके बाद सीट मिलने पर अगर अभ्यर्थी एडमिशन नहीं लेता है, तो उसकी सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी. रजिस्ट्रेशन में गलत जानकारी देने या एडमिशन के समय मूल दस्तावेज नहीं देने पर भी सिक्योरिटी मनी वापस नहीं होगी.
वहीं, वैध तरीके से एडमिशन लेने वाले या किसी भी राउंड में सीट नहीं पाने वाले अभ्यर्थियों की सिक्योरिटी मनी वापस की जाएगी. काउंसलिंग के अंतिम चरण के खत्म होने के तीन महीने के अंदर राशि रिफंड की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

