Ranchi News : झारखंड पुलिस आगामी 30 अगस्त को होने वाली NEET (PG) 2026 परीक्षा को लेकर अलर्ट है. परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी ना हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है.
सभी जिलों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए पुलिस मुख्यालय और जिलों के एसपी के बीच आज (20 अगस्त) की शाम बैठक होगी. जानकारी के मुताबिक, बैठक को लेकर आईजी अभियान ने सभी जोन के आईजी, सभी प्रमंडलों के डीआईजी, रांची, धनबाद और जमशेदपुर के एसएसपी समेत सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजा है.
बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. पत्र के अनुसार, समीक्षा बैठक में परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

