Search

 
 
 

नीट छात्रा केस: CBI ने SIT के अफसरों से की पूछताछ

पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की गर्ल्स हॉस्टल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है. सीबीआई ने पटना पुलिस के एसआईटी से पूछताछ की. ये वही अफसर हैं जो शुरूआती जांच से एसआईटी का हिस्सा थे.
 

Patna : पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की गर्ल्स हॉस्टल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है. सीबीआई ने पटना पुलिस के एसआईटी से पूछताछ की. ये वही अफसर हैं जो शुरूआती जांच से एसआईटी का हिस्सा थे.


सीबीआई ने कदमकुआं थाना के SHO, सचिवालय एसडीपीओ-1 डॉ. अनु कुमारी और रामकृष्ण नगर थाना के SHO से भी विस्तृत पूछताछ की. सभी अधिकारियों से अलग-अलग पूचताछ कर बयान दर्ज किए गए. और दिए गए बयान से संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए.


सीबीआई की टीम एसआईटी टीम से सवाल-जवाब के जरिये केंद्रीय जांच एजेंसी शुरुआती जांच की प्रक्रिया, घटनास्थल की स्थिति, साक्ष्यों के संकलन और पुलिस की कार्रवाई के हर चरण की बारीकी से पड़ताल को समझना चाहती है.

 

एजेंसी यह समझने का प्रयास कर रही है कि केस की शुरूआत में क्या-क्या कदम उठाए गए और किन आधारों पर निष्कर्ष निकाले गए थे. एसआईटी से जांच के क्रम में कहीं चूक तो नहीं हुई है. अपनी जांच के क्रम में सीबीआई पूरे घटनाक्रम की कड़ी-दर-कड़ी समीक्षा कर रही है, ताकि छात्रा की मौत की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके.

 

सीबीआई टीम ने अब तक मृत छात्रा के रिश्तेदारों के साथ-साथ चित्रगुप्त नगर और कदमकुआं थाने के निलंबित दारोगा हेमंत झा से पूछताछ कर कई जानकारियां प्राप्त कर चुकी है.

 


उल्लेखनीय है कि पटना के जहानाबाद जिले की रहने वाली नीट छात्रा 6 जनवरी 2026 को गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिली थी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 11 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया. शुरूआत से ही परिजनों के छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप लगाया था. इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही