Search

 
 
 

NEET UG काउंसलिंग: नया शेड्यूल जारी, 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन व कॉलेज पसंद भरने का मौका

Ranchi News: अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसी तारीख तक कॉलेज और कोर्स की पसंद भरने के साथ भरे गए विकल्प में बदलाव भी किया जा सकेगा.
 

Ranchi News: झारखंड में NEET UG 2026 के तहत MBBS और BDS में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल बदल दिया गया है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पहले राउंड का नया कार्यक्रम जारी किया है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के निर्देश के बाद तारीखों में बदलाव किया गया है.

अब अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसी तारीख तक कॉलेज और कोर्स की पसंद भरने के साथ भरे गए विकल्प में बदलाव भी किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

27 अगस्त से शुरू होगा सीट अलॉटमेंट

पहले राउंड में सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 27 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी. इस दौरान अभ्यर्थी अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं दस्तावेजों की जांच और संबंधित कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया 28 अगस्त से 5 सितंबर तक होगी.

 

इन कॉलेजों की AIQ सीटें भी शामिल

नया शेड्यूल झारखंड की राज्य कोटा सीटों के अलावा कुछ निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों पर भी लागू होगा. इसमें लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पलामू, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सरायकेला-खरसावां, सिद्धो कान्हू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुमका, बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, खूंटी और वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गढ़वा शामिल हैं.

 

दिव्यांगता प्रमाण पत्र RIMS से मिलेगा

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS, BDS और BHMS में एडमिशन के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी RIMS, रांची को दी गई है.

 

BHMS की सीटों की जानकारी अभी नहीं

BHMS में एडमिशन को लेकर JCECEB ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग से अभी सीटों की जानकारी नहीं मिली है. सीटों का विवरण मिलने के बाद NEET UG के आधार पर राज्य की मेधा सूची तैयार की जाएगी और इसके अनुसार सीट आवंटित की जाएगी.

 

दूसरे राउंड का शेड्यूल बाद में

दूसरे, तीसरे और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की तारीखें बाद में जारी की जाएंगी. इन राउंड का कार्यक्रम MCC के निर्देश के बाद तय होगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी नई जानकारी के लिए JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही