Search

 
 
 

NEET UG Exam : जमशेदपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

NEET UG-2026 परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 21 जून के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
 

Jamshedpur: NEET UG-2026 परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 21 जून के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. परीक्षा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है.

 

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 21 जून को सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा. हालांकि, यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है ताकि आम लोगों और परीक्षा देने आने वाले छात्रों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

जिला प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दिन शहर के विभिन्न केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए यातायात को नियंत्रित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. ट्रैफिक पुलिस को प्रमुख सड़कों और परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया गया है.

 

प्रशासन ने भारी वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. अधिकारियों का कहना है कि सभी के सहयोग से परीक्षा का आयोजन व्यवस्थित और बिना किसी बाधा के संपन्न कराया जा सकेगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही