Lagatar Desk :नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG)–2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की है. एजेंसी ने बताया कि 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 जून 2026 से जारी कर दिए गए हैं.
NTA के अनुसार अब तक करीब 16 लाख अभ्यर्थी सफलतापूर्वक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं. हालांकि कुछ उम्मीदवारों ने बैंक विवरण (Bank Details) पूरा नहीं कर पाने के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी की जानकारी दी थी.इसी को ध्यान में रखते हुए NTA ने उम्मीदवारों को दो विकल्पों के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी है-
पहला विकल्प: अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा शुल्क वापसी (Fee Refund) से संबंधित बैंक विवरण की समीक्षा एवं पुष्टि बाद में करें.
दूसरा विकल्प: पहले बैंक विवरण की समीक्षा एवं पुष्टि करें, उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.उम्मीदवार https://neet.nta.nic.in पर लॉगिन कर इन विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं.
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वह 011-40759000 / 011-69227700 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है या neetug2026@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकता है.NTA ने अभ्यर्थियों को ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और neet.nta.nic.in नियमित रूप से देखने की सलाह दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment