Ranchi News : झारखंड में NEET UG 2026 की स्टेट मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा परिषद (JCECEB) ने मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका दिया है. उम्मीदवार 14 सितंबर से 18 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें...
JCECEB ने 7 सितंबर 2026 को NEET UG 2026 की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी की थी. अब इस लिस्ट में शामिल उम्मीदवार कुछ जरूरी जानकारी में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.
नाम और जन्मतिथि समेत इन जानकारियों में सुधार
उम्मीदवार अपने नाम, जन्म तिथि और Gender में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही LRC, जाति प्रमाण पत्र और आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र को अपडेट करने का भी मौका दिया गया है.
ई-मेल से भेजना होगा आवेदन
सुधार के लिए उम्मीदवार को आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज भी भेजने होंगे. आवेदन और दस्तावेज ई-मेल के जरिए [controller.jceceb@gmail.com] पर भेजना होगा.
कैटेगरी प्रमाण पत्र के लिए जरूरी नियम
ST, SC, BC-I (NCL), BC-II (NCL) और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र झारखंड के अनुमंडल अधिकारी (सिविल) यानी SDO या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा जारी होने चाहिए. ऐसे प्रमाण पत्र ही मान्य किए जाएंगे.
MBBS, BDS और BHMS काउंसलिंग के लिए प्रक्रिया
यह सुधार प्रक्रिया M.B.B.S., B.D.S. और B.H.M.S. में एडमिशन के लिए होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग को ध्यान में रखकर की जा रही है. इसमें पहले, दूसरे, तीसरे और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग शामिल है.
JCECEB ने कहा है कि केवल नियमों के अनुसार भेजे गए आवेदन पर ही विचार किया जाएगा. 18 सितंबर की शाम 6 बजे के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

