Search

 
 
 

नेहा महतो ने बिरसा मुंडा एकेडमी के तीरंदाजों का किया अभिनंदन

16वीं झारखंड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 पदक जीतकर लगातार 9वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनी बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने आज झारखंड तीरंदाजी संघ की उपाध्यक्ष एवं झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की.
 

Ranchi : 16वीं झारखंड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 पदक जीतकर लगातार 9वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनी बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने आज झारखंड तीरंदाजी संघ की उपाध्यक्ष एवं झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की.

 

नेहा महतो ने सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी ने न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक मजबूत पहचान बनाई है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कठोर मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और एकेडमी के अनुशासित वातावरण को दिया.

 

नेहा महतो ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के संरक्षण व कल्याण के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी और हर संभव सहायता प्रदान करती रहेंगी. इस अवसर पर रांची जिला तीरंदाजी संघ के सचिव चंचल भट्टाचार्य, कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो और रोहित भारद्वाज भी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही