Search

 
 
 

पूरनचंद फाउंडेशन की श्रुति साहू ने नेहा श्री को किया सम्मानित

पूरनचंद फाउंडेशन की यूथ आइकन वुमन श्रुति साहू के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेहा श्री को सम्मानित किया गया. यह सम्मान चाईबासा की हॉर्टिकल्चर कॉलेज द्वारा किए गए सराहनीय और उल्लेखनीय कार्यों को लेकर दिया गया है.
 

Chaibasa :  पूरनचंद फाउंडेशन की यूथ आइकन वुमन श्रुति साहू के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेहा श्री को सम्मानित किया गया. यह सम्मान चाईबासा की हॉर्टिकल्चर कॉलेज द्वारा किए गए सराहनीय और उल्लेखनीय कार्यों को लेकर दिया गया है. 

 

इस अवसर पर श्रुति साहू ने कहा कि यह सम्मान केवल नेहा श्री की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम की निरंतर मेहनत, समर्पण, अनुशासन और नवाचारपूर्ण सोच का सम्मान है.

 

उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति में अपार संभावनाएं निहित हैं और यदि युवाओं को सही दिशा, प्रोत्साहन और अवसर मिले तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. 

 

यूथ आइकन वुमन ने अपने संबोधन में सकारात्मक सोच, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया है.  उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग समाज के विकास में करें.

 

पूरनचंद फाउंडेशन शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उन्नति के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है. संस्था का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को मंच प्रदान करना और उनके उत्कृष्ट कार्यों को समाज के सामने लाना है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही