Search

 
 
 

नेपाल :  पोखरा से काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 यात्रियों की मौत, 27 घायल

जानकारी मिली है कि बस में कुछ विदेशी पर्यटक भी यात्रा कर रहे थे. हादसे में न्यूजीलैंड के 2 नागरिकों की मौत हो गयी. इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल है.
 

Kathmandu : नेपाल में सोमवार सुबह पोखरा से काठमांडू जा रही बस (Ga 1 Kha 1421)  नदी में गिर जाने की खबर है. इस हादसे में न्यूजीलैंड के दो पर्यटकों सहित कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गयी.  27 लोग घायल बताये जा रहे हैं.

 

 

 
जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार रात लगभग 1.30 बजे बस चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिस कारण बेनीघाट धादिंग के पास बस 300 मीटर नीचे त्रिशूली नदी में जा गिरी.


इस हादसे में 18 लोग मारे गये. मरने वालों में 6 महिलाओं समेत 12 पुरुष शामिल हैं. घायल 27 यात्रियों अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.


जानकारी मिली है कि बस में कुछ विदेशी पर्यटक भी यात्रा कर रहे थे. हादसे में न्यूजीलैंड के 2 नागरिकों की मौत हो गयी. इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल है. 


घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अभियान में नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स सहित नेपाल की पुलिस शामिल हुई. हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हुई. इसका कारण घना अंधेरा और दुर्गम इलाका रहा. बमुश्किल घायलों को नाव के जरिए निकाला जा सका.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही