Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन के विवाद में भतीजे ने मारी चाचा को गोली, मौके पर ही मौत

Palamu: जिले के रेहला थाना अंतर्गत मुरमा गांव में जमीन के एक पुराने विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी. जिससे चाचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक चाचा की उम्र 62 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल आरोपी अकबर अंसारी घटना के बाद से फरार है. घटना के संबंध में परिवार का कहना है कि भतीजे ने ही चाचा को गोली मारी है. जिससे चाचा अलमु अंसारी की मौक पर ही मौत हो गई.

वारदात के बाद शव को मेदिनीनगर MMCH लाया गया है, जहां शव का पोस्टमार्टम होना है. रेहला थाना प्रभारी ने फोन पर बताया कि इनके बीच काफी पुराना विवाद था. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. और आरोपी भतीजे अकबर अंसारी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही