Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनीत पड्डा स्टारर फिल्म शक्ति शालिनी में नए एक्टर की एंट्री, इस दिन होगी रिलीज

एक्ट्रेस अनीत पड्डा की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और मैडॉक फिल्म्स के लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है.
Advertisement
Advertisement

 Lagatar desk : एक्ट्रेस अनीत पड्डा की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और मैडॉक फिल्म्स के लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है.

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर विनीत कुमार सिंह इस फिल्म में शामिल हो गए है. बताया जा रहा कि वह इस फिल्म में एक निगेटिव रोल निभाने वाले है. और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है. 

 

आपको बता दे की इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं. ‘शक्ति शालिनी’ मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की छठी फिल्म होगी. इससे पहले इस यूनिवर्स की स्त्री, भेड़िया, मुंज्या, स्त्री 2 और थामा जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं.

 

 

फिल्म में अनीत पड्डा के साथ विशाल जेठवा भी नजर आएंगे. ये दोनों इससे पहले ‘सलाम वेंकी’ में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.गौरतलब है कि शक्ति शालिनी की आधिकारिक घोषणा फिल्म ‘थामा’ के क्लाइमेक्स के दौरान की गई थी, जिसके बाद से ही फैंस इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

 

वहीं, विनीत कुमार सिंह को हाल ही में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए काफी सराहना मिली है. उन्होंने फिल्म ‘छावा’ में कवि कलश का किरदार निभाया था और नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हेलो बच्चों’ में भी नजर आए थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही