Search

न्यू एंजेल्स होम स्कूल के क्लास 10 के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

  • 93 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए रवाना

Dhanbad :   झरिया के डिगवाडीह स्थित न्यू एंजेल्स होम स्कूल में शनिवार को क्लास 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति से माहौल उत्साह और भावनाओं से भरा रहा.

 

समारोह में कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया. गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया. समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों की अहम भूमिका रही.

 

विदाई के इस मौके पर छात्रों की आंखों में जहां भविष्य के सपनों की चमक थी, वहीं अपने स्कूल और शिक्षकों से बिछड़ने की हल्की उदासी भी साफ नजर आई. समारोह ने विद्यार्थियों को नई राह पर आगे बढ़ने के लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भर दिया.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक मोहम्मद परवेज अख्तर ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है. 

 

प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने छात्रों को जीवन के पहले महत्वपूर्ण पड़ाव को सफलता पूर्वक पार करने की सलाह दी. उन्होंने परीक्षा के अंतिम समय में संयम बनाए रखते हुए पूरे सिलेबस का नियमित रिवीजन करने पर जोर दिया. 

 

आफताब आलम ने अपने संबोधन में भावुक उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह एक चिड़िया अपने बच्चों की देखभाल घोंसले में करती है और जब वे उड़ने के काबिल हो जाते हैं तो उन्हें खुले आसमान में उड़ने के लिए छोड़ देती है. उसी तरह शिक्षक भी अपने विद्यार्थियों को तैयार करते हैं.

 

आगे कहा कि अब समय आ गया है कि आप सभी अपनी काबिलियत के दम पर नई ऊंचाइयों को छुएं. अन्य शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को सफलता का आशीर्वाद दिया और मेहनत से पढ़ाई करने की सीख दी.

 

कार्यक्रम के अंत में बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे 93 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//