Search

 
 
 

Bihar News: बिहार के कई जिलों में बनेंगे नए बाइपास रोड, बढ़ेगी कनेक्टिविटी

शहरों को जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर बिहार पथ निर्माण विभाग ने योजना पर काम शरू कर दिया है. विभाग ने केन्द्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ-साथ राज्य के अलग-अलग हिस्सों में नए बाइपास बनाने की दिशा में काम कर रहा है.
 
बिहार की खबरें

Patna: शहरों को जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर बिहार पथ निर्माण विभाग ने योजना पर काम शरू कर दिया है. विभाग ने केन्द्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ-साथ राज्य के अलग-अलग हिस्सों में नए बाइपास बनाने की दिशा में काम कर रहा है. कुछ परियोजनाओं की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि कई जगहों पर निर्माण कार्य जारी है.

इसे भी पढ़ें: 

बाइपास बनने से शहरों के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. साथ ही एक जिले से दूसरे जिले तक सफर करने वाले वाहनों को भी बेहतर और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी.

 

केन्द्र सरकार ने अरवल जिले के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से एनएच-139 पर नौबतपुर-हरिहरगंज मार्ग के तहत करीब 12 किलोमीटर लंबे फोरलेन बाइपास के निर्माण की स्वीकृति दी गई है.

 

इस बाइपास के निर्माण से अरवल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है. फोरलेन सड़क होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी अधिक सुगम होगी.

 

जमुई जिले के झाझा इलाके में भी बाइपास निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया गया है. यहां मांगोबंदर, केंदुआ, टोलसोना और नरगंजो को बाइपास परियोजनाओं से जोड़ा गया है.
 

वहीं पश्चिम चंपारण में भैरोगंज बाइपास के निर्माण को भी मंजूरी मिली है. इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद स्थानीय यातायात के साथ-साथ लंबी दूरी के वाहनों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है.

 

बिहार में पहले से भी कई बाइपास के निर्माण चल रहे हैं. इनमें छपरा-रिविलगंज बाइपास, आरा बाइपास, बक्सर-चौसा बाइपास और शेखपुर बाइपास जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा जमुई, खैरा, कटोरिया, बांका, पंजवारा और लखपुरा बाइपास पर भी काम की योजना या निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ रही है.

 

वहीं रानीगंज, औरंगाबाद-दाउदनगर, पूर्णिया तथा मधुबनी-बेनीपट्टी-उच्चैठ क्षेत्र में भी बाइपास परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है.

 

आरा जिले के पीरो को भी जाम से राहत दिलाने के लिए बाइपास निर्माण की योजना है. इसके अलावा पटना जिले के बिहटा और मनेर में भी बाइपास बनाए जाने की तैयारी है. इसी क्रम में मधुबनी-जयनगर, गोपालगंज-मीरगंज, फारबिसगंज-अररिया, किशनगंज, सुपौल-त्रिवेणीगंज, नवादा-हिसुआ तथा सीतामढ़ी-शिवहर जैसे इलाकों को भी बाइपास परियोजनों से जोड़ने की योजना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही