National News : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नये CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) आज गुरुवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे. उन्होंने खुद को सर्वाधिक भाग्यशाली व्यक्ति मानते हुए कहा, उन्हें अपने जीवन में दो बार बड़ी जिम्मेदारी मिली.
एक बार देश की सेवा करने की और एक बार भगवान राम की, मंदिर की और भक्तों की सेवा करने की. श्री मिश्रा ने ट्रस्ट का सीईओ बनाये जाने को भगवान राम का आशीर्वाद माना. आभार प्रकट करते हुए मीडिया से कहा, वह जल्द हीकार्य योजना साझा करेंगे.
जितेंद्र मिश्रा को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया CEO बनाये जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मंदिर के काम मंदिर से जुड़े लोगों को ही देना चाहिए. यह काम साधु-संतों का है. कहा कि अब एक एयर मार्शल, जो हवाई जहाज उड़ाते रहे हैं, वे आरएसएस के जाल में फंस गये हैं. पूछा कि क्या उन्हें भी अंत में बेइज्ज़त करके निकाल दिया जायेगा?
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

