Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: साइबर ठगी का नया पैंतरा, बैंक खाते में पैसा मंगाने पर कमीशन का दे रहे लालच

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर करीब 40 युवाओं को साइबर ठगों के जाल में फंसने से बचा लिया. गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने शहर के एक होटल समेत अन्य होटलों में छापेमारी की.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर करीब 40 युवाओं को साइबर ठगों के जाल में फंसने से बचा लिया. गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने शहर के एक होटल समेत अन्य होटलों में छापेमारी की. जांच के दौरान सामने आया कि युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए आसान कमाई का लालच देकर बुलाया गया था.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के अनुसार, ठगों ने फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं से संपर्क किया था. उन्हें बताया गया कि उनके बैंक खातों में पैसे भेजे जाएंगे और बदले में 6 से 10 प्रतिशत तक कमीशन मिलेगा. होटल की बुकिंग भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन कराई थी.

 

जांच में पता चला कि 30 जुलाई से अलग-अलग होटलों में कई युवा ठहरे हुए थे. इनमें जमशेदपुर के बागबेड़ा के चार युवक भी शामिल थे. इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न जिलों से आए छात्र और युवा भी मौजूद थे.

 

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान 9 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. तकनीकी जांच और पूछताछ में उनके खिलाफ साइबर अपराध से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला. इसके बाद सभी को सम्मानपूर्वक छोड़ दिया गया.

 

पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो ये युवा अनजाने में किसी बड़े साइबर गिरोह का हिस्सा बन सकते थे. जांच पूरी होने के बाद सभी युवाओं को सुरक्षित उनके परिवारों के पास भेज दिया गया.

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले आसान कमाई, कमीशन या बैंक खाते के इस्तेमाल जैसे किसी भी ऑफर पर भरोसा न करें. ऐसे मामलों में पहले पूरी जानकारी लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही