Search

New Delhi : BRO में हुए मजदूरी घोटाले में बिहार सहित 11 राज्यों में CBI का छापा

New Delhi : बॉडर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) में हुए मजदूरी घोटाले के आरोप में सीबीआई ने बिहार सहित 11 राज्यों के कुल 26 ठिकानों पर छापा मारा. इस मजदूरी घोटाले में सीबीआई ने कुल 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. अभियुक्तों की सूची में सेना के Lt. Col., Major, Engineers स्तर के अधिकारियों के अलावा कुछ निजी व्यक्ति शामिल है.
 
देश विदेश की खबरें

BRO में हुए घोटाले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने मामले से जुड़े लोगों के बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, असम, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुल 26 ठिकानें शामिल है. इस मजदूरी घोटाले के सिलसिले में कुल चार आपराधिक मामले दर्ज किये गये हैं. रक्षा मंत्रालय ने इन प्राथमिकियों को दर्ज कराया है.

रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण लद्दाख के विजयाक (VIJAYAK) और योजक (YOJAK) नामक दो परियोजनाओं में मजदूरी घोटाले को अंजाम दिया गया है. घोटाले में कागजी मजदूरों के नाम मजदूरी का भुगतान कर सरकारी पैसों का गबन किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही