New Delhi: नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में जमशेदपुर के हुरलुंग की महिलाओं द्वारा तैयार प्राकृतिक उत्पाद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा हैं. महिलाओं ने हस्तनिर्मित साबुन से लेकर मॉइस्चराइजर, लिपस्टिक और परफ्यूम तक के उत्पादों को ‘नीव हर्बल्स’ ब्रांड के तहत बाजार में पहचान दी है. इनके उत्पाद झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें:
प्राकृतिक सामग्रियों से निर्मित उत्पाद
नीव हर्बल्स की उत्पाद श्रृंखला में हैंडमेड साबुन, परफ्यूम, मॉइस्चराइजर, लिपस्टिक, रोल-ऑन ऑयल और रूम व कार डिफ्यूजर शामिल हैं. साबुन बनाने में महुआ, नारियल और पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, चंदन और जैस्मिन जैसे सुगंधित तेल भी उत्पादों में उपयोग किए जाते हैं.
100 से 600 रुपये तक कीमत
नीव हर्बल्स की को-फाउंडर शिखा जैन ने बताया कि मेले में ‘सिल्वर हाइट्स रोल-ऑन’ को आगंतुकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. उत्पादों की कीमत 100 से 600 रुपये के बीच रखी गई है. इससे पहले न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने झारखंड पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की सराहना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

