Search

 
 
 

पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए रिम्स में नई सुविधा, अब हर सोमवार चलेगी OPD

Ranchi News : रिम्स में हर सोमवार चलने वाली Gastroenterology OPD में मेडिसिन विभाग के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद मरीजों को देखेंगे. OPD में पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं की जांच और इलाज के बारे में सलाह दी जाएगी.
 
रिम्स

Ranchi News : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारी के मरीजों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है. अब रिम्स में हर सोमवार Gastroenterology OPD चलेगी. इससे मरीजों को पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेने की सुविधा मिलेगी.

 

इस OPD में मेडिसिन विभाग के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद मरीजों को देखेंगे. OPD में पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं की जांच और इलाज के बारे में सलाह दी जाएगी. जरूरत पड़ने पर मरीजों को जरूरी जांच कराने और आगे के इलाज के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा. रिम्स प्रबंधन ने मरीजों से निर्धारित दिन OPD की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही