Search

 
 
 

रांची में नया फ्लाईओवर बना स्टंट का अखाड़ा: वायरल वीडियो के बाद पुलिस एक्शन में

राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उद्घाटित किए गए बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर एक युवक का स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने का फैसला किया है.
 

Ranchi: राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उद्घाटित किए गए बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर एक युवक का स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने का फैसला किया है. वीडियो में युवक बाइक से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है.

 

परिवहन मंत्री का ट्वीट

 

परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने इस वायरल वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "रांची ट्रैफिक पुलिस इस होनहार बालक को चिन्हित कर इन्हें परिवहन नियम बताएं एवं अविलंब कार्यवाही करें. यह लोग हुनर नहीं हुड़दंग करने वाले हैं. रांची पुलिस से पूछा जाए कि जीवन अनमोल है या जलवा?"


पुलिस की कार्रवाई


मंत्री के ट्वीट के बाद रांची ट्रैफिक पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान में जुट गई है. पुलिस ने कहा है कि युवक की पहचान होने के बाद उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता


रांची पुलिस ने कहा है कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा है और वे किसी भी हाल में स्टंटबाजी जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही