Search

 
 
 

ग्रेटर रांची में बनेगा झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नया मुख्यालय, 5 मंजिला भवन में होंगी हाईटेक सुविधाएं

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (JSPCB) का अपना हाईटेक मुख्यालय होगा. बोर्ड का नया मुख्यालय भवन ग्रेटर रांची में बनेगा. पांच मंजिला भवन में कई हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. भवन का निर्माण एक लाख वर्गफीट में होगा. इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
 
  • एक लाख वर्ग फीट में बनेगा प्रदूषण बोर्ड का मुख्यालय
  • पांच जिलों में तीन मंजिला क्षेत्रीय कार्य़ालय भी बनेंगे

Ranchi :  झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (JSPCB) का अपना हाईटेक मुख्यालय होगा. बोर्ड का नया मुख्यालय भवन ग्रेटर रांची में बनेगा. पांच मंजिला भवन में कई हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. भवन का निर्माण एक लाख वर्गफीट में होगा. इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

पांच जिले में बनेगा बोर्ड का तीन मंजिला क्षेत्रीय कार्यालय

झारखंड के पांच जिलों में प्रदूषण बोर्ड का तीन मंजिला क्षेत्रीय कार्यालय का निर्माण किया जाएगा. ये क्षेत्रीय कार्यालय रांची के तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, हजारीबाग और पलामू में बनेंगे. इस सभी जगहों पर कार्यालय का निर्माण 25 हजार वर्गफीट में किया जाएगा. इन कार्यालयों में प्रयोगशाला के साथ विश्राम कक्ष की भी सुविधा उपलब्ध होगी.

 

मुख्यालय में होंगी कई सुविधाएं 

लैंडस्केपिंग कार्य, इलेक्ट्रिकल (एचटी/एलटी), एयर कंडीशनिंग, लिफ्टव एलिवेटर, डीजी सेट, यूपीएस सिस्टम, आईबीएमएस, सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फायर एंड सेफ्टी सिस्टम, ग्रीन बिल्डिंग फीचर्स, वर्षा जल संचयन, बेहतर इंटीरिय़र, फर्नीचर सहित कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही