Search

 
 
 

धनबाद में 12 घंटे के अंदर बने नए हॉटस्पॉट, इन इलाकों को सील करने का निर्देश

 

Dhanbad: कोयलांचल धनबाद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस बीच डीसी उमा शंकर सिंह ने इंसीडेंट कमांडरों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने जांच उपरांत ऐसे सभी इलाकों को सील करने का निर्देश दिया है.

इन इलाकों को सील करने का निर्देश

कोरोना के नए हॉटस्पॉट बने धनबाद अंचल के भेलाटांड़ स्थित शिव मंदिर, छठ तलाब, बैंक मोड़ स्थित श्रीहरी रेसडेंसी और जेसी मल्लिक रोड स्थित भवानी सूर्योत्तम अपार्टमेंट की बैरिकेडिंग कर सील करने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए इंसीडेंट कमांडरों को विशेष तौर पर डीसी ने निर्देशित किया है.

इन इंसीडेंट कमांडरों को डीसी ने दिया निर्देश

शिव मंदिर भेलाटांड़ के डीटीओ ओम प्रकाश यादव, श्रीहरि रेसडेंसी बैंक मोड़ के बीडीओ धनबाद उदय रजक और भवानी सूर्योत्तम अपार्टमेंट के लिए सीओ धनबाद प्रशांत कुमार को इंसीडेंट कमांडर बनाया गया है.

इस संबंध में डीसी ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए अति आवश्यक है कि कोरोना हॉटस्पॉट को चिन्हित कर वहां जांच कराई जाये. जांचोपरांत उचित स्वास्थ्य प्रबंधन किया जाये. उन्होंने कहा सभी हॉटस्पॉट पर पर 5 से 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही