Search

 
 
 

न्यू मैक्सिको : Meta पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना, युवाओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप

कोर्ट का आदेश उस केस के दूसरे चरण में आया है, जिस केस में  मार्च में Meta  पहले ही हार चुकी है. केस के प्रथम चरण में Meta पर 37.5 करोड़ डॉलर (375 मिलियन डॉलर) का सिविल जुर्माना लगाया गया था.कोर्ट ने अमेरिकी कानून COPPA के तहत अपना फैसला सुनाया है.
 

Mexico City :  न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने Meta कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया है. न्यू मैक्सिको की एक कोर्ट ने कहा है मेटा अपने प्लेटफॉर्म से युवाओं को नुकसान पहुंचा रहा है, वह उसकी  भरपाई करे. खबर है कि कोर्ट ने Meta पर 567 मिलियन अमेरिकी डॉलर ( भारतीय मुद्रा में लगभग 5,000 करोड़ रुपये) का जुर्माना भरने का आदेश दिया है,

 

कोर्ट का आदेश उस केस के दूसरे चरण में आया है, जिस केस में  मार्च में Meta  पहले ही हार चुकी है. केस के प्रथम चरण में Meta पर 37.5 करोड़ डॉलर (375 मिलियन डॉलर) का सिविल जुर्माना लगाया गया था.कोर्ट ने अमेरिकी कानून COPPA के तहत अपना फैसला सुनाया है.

 

Meta इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अमेरिका का चिल्ड्रन ऑनलाइन प्राइवेसी प्रोटेक्शन एक्ट (COPPA) बच्चों की ऑनलाइन गोपनीयता की सुरक्षा के लिए है.  इसके तहत Meta को 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से उम्र सत्यापित करने के लिए पर्सनल जानकारी मांगने या उनकी ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करने की अनुमति नहीं है.

 

जज ब्रायन बीडशाइड ने गुरुवार देर रात  फैसले देते हुए कहा कि जुर्माने की राशि का बड़ा हिस्सा(420 मिलियन डॉलर) युवाओं के इलाज और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जायेगा. बची हुई राशि  अगले पांच साल में जागरूकता और रोकथाम कार्यक्रमों, स्क्रीनिंग सेवाओं  आदि पर खर्च की जायेगी.

 

कोर्ट ने माना कि कंपनी को यह जानकारी थी कि उसके प्लेटफॉर्म बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं. प्लेटफॉर्म ने  बच्चों के यौन शोषण से संबंधित जानकारी को छुपाने का काम किया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 


   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही