Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेक्निकल सपोर्ट के बहाने अमेरिकी नागरिकों से ठगी, CBI ने 4 को दबोचा

सीबीआई दिल्ली ने तकनीकी और वित्तीय मदद देने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठगने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें किंगपिन सौरभ राणा के अलावा इंद्र मोहन सिंह, हरनित सिंह और जप्पनदीप सिंह शामिल है. इन लोगों को पंजाब और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.
Advertisement
Advertisement
देश विदेश की खबरें

Ranchi: सीबीआई दिल्ली ने तकनीकी और वित्तीय मदद देने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठगने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें किंगपिन सौरभ राणा के अलावा इंद्र मोहन सिंह, हरनित सिंह और जप्पनदीप सिंह शामिल है. इन लोगों को पंजाब और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

इन लोगों ने वर्ष 2022 में फ्लोरिडा के एक निवासी को यह कहा गया कि उनके वित्तीय मामलों की जानकारी को गलत तरीके से हासिल कर लिया गया है. इसके लिए उनके कंप्यूटर में एक एप्लिकेशन इंस्टाल किया गया है. इसे ठीक करने के लिए वे तकनीकी मदद दे रहे हैं. 

 

इसके बाद साइबर अपराधियों ने फ्लोरिडा निवासी का कंप्यूटर ऑन कराया और यह कहते हुए उनके खाते से 4.40 लाख डालर Bitcoin ATM में ट्रांसफर कर लिया कि वे उनके कंप्यूटर में इंस्टाल किये गये मालवेयर को हटाने के पहले पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं.

 

इसी तरह New Jersey निवासी से वर्ष 2023 में 1.30 लाख अमेरिकी डालर की ठगी कर ली. अमेरिकी एजेंसी द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद मिली सूचना के आधार पर सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरु की.

 

इस क्रम में सीबीआई ने दिल्ली और पंजाब के 10 ठिकानों पर छापा मारा. साथ विदेशी नागरिकों से ठगी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया. जांच में पाया गया कि इन अपराधियों को खुद को माइक्रोसाफ्ट का तकनीकी सलाहकार, वित्तीय संस्थाओं का सलाहकार आदि बन कर फ़ोन किया जाता था. इसके बाद उनसे ठगी की जाती थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही