Search

 
 
 

Latehar News: सदर अस्पताल में प्रसूता से 5 हजार की ठगी, जांच के आदेश

सदर अस्पताल में गर्भवती महिला का प्रसव कराने के एवज में कथित रूप रूप से पैसा लेने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड की एक महिला नेहा देवी प्रसव के लिए सदर अस्पताल में पिछले मंगलवार को भर्ती हुई थी.
 
Latehar News

Latehar: सदर अस्पताल में गर्भवती महिला का प्रसव कराने के एवज में कथित रूप रूप से पैसा लेने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड की एक महिला नेहा देवी प्रसव के लिए सदर अस्पताल में पिछले मंगलवार को भर्ती हुई थी.

इसे भी पढ़ें: 

आरोप है कि प्रसव कराने के एवज में उसके परिजनों से पांच हजार रुपये वसूली गयी. जब यह मामला उपायुक्त  संदीप कुमार के संज्ञान में आया तो उपायुक्त ने जांच का आदेश सिविल सर्जन व अस्पेताल उपाधीक्षक को दिया. हालांकि प्रसूता के परिजनों ने यह स्पष्ट किया कि प्रसव कराने के एवज में नर्स या सहिया के द्वारा किसी प्रकार की राशि नहीं ली गयी है. राशि किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा ली गयी थी. जिसे वे पहचान नहीं सके.

Uploaded Image

अस्पताल प्रबंधन उस व्यक्ति की शिनाख्त  में जुटा है. यह पता लगाया जा रहा है कि राशि लेने वाला शख्स अस्पताल का कोई कर्मी है या फिर बाहर का कोई बिचौलिया. अस्पपताल के कर्मी एवं नर्सिंग स्टॉफ से पूछताछ की जा रही है. उपायुक्त‍ ने कहा कि प्रसव कराने के एवज में राशि लेना एक जघन्यअ अपराध है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही