Search

 
 
 

लव एंड वॉर का नया पोस्टर आउट ,एनिमल से ज्यादा खतरनाक दिखे रणबीर कपूर

Lagatar Desk :शेयर किए पोस्टर में रणबीर कपूर गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं. उनका हाथ खून से लथपथ नजर आ रहा है,और उनका लुक काफी इंटेंस और दमदार दिखाई दे रहा है. रणबीर को इस अंदाज में देखकर फैंस को उनकी फिल्म एनिमल की याद आ गई.
 
रणबीर कपूर

Lagatar Desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म लव एंड वॉर इन दिनों सुर्खियो में है. दर्शकों को इस फिल्म का ब्रेसब्री से इंतजार है. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्स से रणबीर का पोस्टर रिलीज किया है.जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

 

खून से सने हाथ के साथ दिखे रणबीर

शेयर किए पोस्टर में रणबीर कपूर गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं. उनका हाथ खून से लथपथ नजर आ रहा है,और उनका लुक काफी इंटेंस और दमदार दिखाई दे रहा है. रणबीर को इस अंदाज में देखकर फैंस को उनकी फिल्म एनिमल की याद आ गई.

 

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके नए लुक की तुलना एनिमल के किरदार से कर रहे हैं.मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, वो रुतबा, वो रब, वो जुनून 21 जनवरी 2027 को संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर, आपसे फिल्म में मिलते हैं.

रणबीर का लव एंड वॉर का पोस्टर 

रणबीर का दिखा बिल्कुल अलग अंदाज

‘लव एंड वॉर’ के इस पोस्टर में रणबीर का अवतार काफी अलग नजर आ रहा है. उनके लुक के साथ फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. पोस्टर और BGM को देखकर फिल्म की कहानी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है.

 

सोशल मीडिया पर रणबीर के इस लुक को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कई फैंस उन्हें एनिमल से भी ज्यादा इंटेंस और खूंखार बता रहे हैं. हालांकि, फिल्म में उनका किरदार किस तरह का होगा, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही