Search

 
 
 

Bigg Boss 20 का नया प्रोमो आउट, तथास्तु थीम के साथ 6 सितंबर से होगा धमाकेदार आगाज

टीवी के मोस्ट पॉपुल रियलिटी शो बिग बॉस 20 का अगाज होने जा रहा है.मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें न सिर्फ इस सीजन की थीम का खुलासा किया गया है
 

Lagatar desk : टीवी के मोस्ट पॉपुल रियलिटी शो बिग बॉस 20 का अगाज होने जा रहा है.मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें न सिर्फ इस सीजन की थीम का खुलासा किया गया है, बल्कि प्रीमियर डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है.शो 6 सितंबर से शुरू होगा.

 


तथास्तु होगी इस बार की थीम

नए प्रोमो में सलमान खान एक घोड़े के साथ नजर आते हैं और कहते हैं, जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा... तथास्तु. इस डायलॉग से साफ संकेत मिलता है कि इस बार शो की थीम करण अर्जुन से प्रेरित है. मेकर्स ने 20वें सीजन को पहले से ज्यादा अलग और भव्य बनाने की तैयारी की है.

 

प्रोमो में दिखा बड़ा ट्विस्ट

कलर्स टीवी ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, एक से भले दो. वहीं सलमान खान के 'करण अर्जुन' वाले डायलॉग के बाद फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं. माना जा रहा है कि इस बार शो में दो होस्ट देखने को मिल सकते हैं या फिर कंटेस्टेंट्स की एंट्री जोड़ी में हो सकती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस सस्पेंस से पर्दा नहीं उठाया है.

 

मेकर्स ने पुष्टि की है कि 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा. इस सीजन की टैगलाइन 'तथास्तु' रखी गई है. प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है और सभी शो के नए ट्विस्ट का इंतजार कर रहे हैं.

 

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी पसंद के कंटेस्टेंट्स के नाम सुझा रहे हैं. कई फैंस योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी को इस सीजन में बतौर कंटेस्टेंट देखने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही