Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपलाडीह से भोगनाडीह तक बनेगी नई सड़क, 88.84 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

झारखंड सरकार ने साहिबगंज जिले में गोपलाडीह से भोगनाडीह तक नई सड़क निर्माण परियोजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना पर 88.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. SH-18 एडीबी मार्ग से भोगनाडीह तक बनने वाली सड़क की कुल लंबाई 3.725 किलोमीटर होगी. परियोजना में सड़क निर्माण के साथ जमीन अधिग्रहण और वृक्षारोपण का काम भी शामिल है.
Advertisement
Advertisement
साहेबगंज जिला की खबरें

Ranchi :  झारखंड सरकार ने साहिबगंज जिले में गोपलाडीह से भोगनाडीह तक नई सड़क निर्माण परियोजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना पर 88.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. SH-18 एडीबी मार्ग से भोगनाडीह तक बनने वाली सड़क की कुल लंबाई 3.725 किलोमीटर होगी. परियोजना में सड़क निर्माण के साथ जमीन अधिग्रहण और वृक्षारोपण का काम भी शामिल है.

 

सरकार ने इस योजना को दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 60 प्रतिशत काम पूरा किया जाएगा. इसके लिए 53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. बाकी 40 प्रतिशत काम वित्तीय वर्ष 2027-28 में पूरा होगा, जिस पर 35.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

 

योजना का काम पथ प्रमंडल, साहिबगंज के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में कराया जाएगा. वहीं, मुख्य अभियंता हर महीने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे, ताकि काम तय समय और गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके. सरकार का कहना है कि सड़क बनने के बाद गोपलाडीह और भोगनाडीह के बीच आवागमन आसान होगा. इससे आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही