Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची से डालटनगंज के बीच नयी शटल ट्रेन की पहल, सफर होगा आसान

दक्षिण-पूर्व रेलवे रांची रेल मंडल ने रांची से लोहरदगा होते हुए डालटनगंज तक शटल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. यह प्रस्ताव स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : दक्षिण-पूर्व रेलवे रांची रेल मंडल ने रांची से लोहरदगा होते हुए डालटनगंज तक शटल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. यह प्रस्ताव स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है. अनुमति मिलते ही इस रूट पर यात्रियों को कम खर्च में रेल सुविधा मिलने लगेगी.

 

प्रस्तावित योजना के तहत ट्रेन रात के समय डालटनगंज से खुलेगी और कई छोटे स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह करीब छह बजे रांची पहुंचेगी. रेलवे इस रूट पर दो फेरे की शटल सेवा शुरू करना चाहता है, ताकि रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिल सके.

 

इस ट्रेन के शुरू होने से लातेहार, बरवाडीह और लोहरदगा जैसे इलाकों के लोगों को बड़ा फायदा होगा. अभी जहां बस और अन्य साधनों से सफर में ज्यादा समय और पैसा लगता है, वहां शटल ट्रेन से यात्रा आसान और सस्ती हो जाएगी. छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों के लिए यह सेवा खास मददगार मानी जा रही है.

 

इसी तरह रांची से हजारीबाग वाया मेसरा शटल ट्रेन चलाने का एक और प्रस्ताव भी तैयार किया गया है. रेलवे का मानना है कि इन नई शटल सेवाओं से छोटे स्टेशनों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और पूरे क्षेत्र में आवागमन मजबूत होगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही