Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में ठंड की विदाई के संकेत, पारा धीरे-धीरे चढ़ा

झारखंड में मौसम साफ और शुष्क बना रहा. राज्य के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि रात की ठंड अब धीरे-धीरे कम हो रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में मौसम साफ और शुष्क बना रहा. राज्य के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि रात की ठंड अब धीरे-धीरे कम हो रही है. सुबह के समय हल्की धुंध देखी गई और इसके बाद दिन भर आसमान साफ रहा.

 

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई. मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा.

 

सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान डालटनगंज में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

जमशेदपुर, बोकारो, सरायकेला और पाकुड़ में भी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा. पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम स्थिर बना रहा.

 

आने वाले दिनों में भी सुबह हल्की धुंध और दिन में साफ आसमान रहने की संभावना है. मौसम शुष्क बना रहेगा. अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

 

इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. कुल मिलाकर झारखंड में ठंड का असर कम हो रहा है और दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है.


जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जिला अधिकतम °C  न्यूनतम °C
रांची    26.6 11.0
जमशेदपुर  30.4  14.2
डालटनगंज  30.8  8.8
बोकारो  30.5  11.2
चाईबासा  32.4   13.0
खूंटी  27.4  8.9
लोहरदगा  25.0  8.9
लातेहार  21.3  13.1
सराइकेला  31.1 12.5
पाकुड़  29.3  10.7 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही