Search

 
 
 

Entertainment News : जन नायकन’  के नए टाइटल ने मचाई हलचल, फैंस बोले – अब CM हीरो की एंट्री

विजय की आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर सुर्खियों में है.तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी टीवीके की शानदार सफलता के बीच फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
 

Lagatar desk : विजय की आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर सुर्खियों में है.तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी टीवीके की शानदार सफलता के बीच फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमे फिल्म का नया टाइटल कार्ड दिखाई दे रहा है, जिसने फैंस के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है.

 

 

टाइटल  में दिखा मुख्यमंत्री का जिक्र

वायरल वीडियो में थिएटर की स्क्रीन पर फिल्म ‘जन नायकन’ का टाइटल कार्ड नजर आता है. खास बात यह है कि इसमें विजय के नाम के साथ तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय लिखा दिखाई देता है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

 

बताया जा रहा है कि टीवीके को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें मिली हैं और पार्टी गठबंधन के साथ सरकार बनाने की तैयारी में है. ऐसे में फैंस इस टाइटल कार्ड को विजय के राजनीतिक सफर से जोड़कर देख रहे हैं.

 

थिएटर में फैंस ने मनाया जश्न

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही स्क्रीन पर विजय का नया टाइटल दिखाई देता है, थिएटर में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठते हैं. कई लोग सीटियों और तालियों के साथ जश्न मनाते नजर आए. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-भारत में शायद पहली बार किसी एक्टर के लिए ‘CM टाइटल कार्ड’ दिखाया गया है.हालांकि, अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो किस सिनेमाघर का है.

 

कब रिलीज होगी ‘जन नायकन’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जन नायकन’को विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद रिलीज करने की योजना बनाई गई थी. फिल्म के 8 मई को सिनेमाघरों में आने की चर्चा है, लेकिन मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही